हॊम
आज विश्व के अंतरिक्ष पोर्टों में श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार का एक सर्वोत्तम नाम है। भारत के अंतरिक्ष यान यही से उडान भरते हैं और स्वदेशी तथा वाणिज्य उपग्रहों को अपने निश्चित अंतरिक्ष गंतव्य तक ले जाते हैं। सुदूर संवेदन, संचार और वैज्ञानिक उपग्रहों जैसे विभिन्न प्रकार के अंतरिक्ष अभियानो को यहीं से सम्पादित किया जाता है । इस अंतरिक्ष केंद्र के नाम को जो शार !श्रीहरिकोटा रेंज! के नाम से जाना जाता है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के भूतपूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश धवन की स्मृति में बदलकर, 05 सितंबर 2002 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार रखा गया ।