ठोस प्रणोदक संचंत
ठोस नोदक अंतरिक्ष बूस्टर संयंत्र (स्प्रोब)

इसरो के प्रक्षेपण यान में उपयोग होनेवाली ठोस प्रणोदक चरण का निर्माण स्प्रोब इकाई में होता है। स्प्रोब इकाई का निर्माण मार्च 1977 में हुआ। शुरुआत में इसकी क्षमता 1मीटर व्यास वाले ठोस प्रणोदक मोटर जो कि एसएलवी—3 और एएसएलवी में उपयोग होती थी। पीएसएलवी प्रक्षेपण यान में उपयोग होने वाले दो दशमलव आठ मीटर व्यास के ठोस प्रणोदक मोटर के उत्पादन के लिए इस संयंत्र का संवर्धन किया गया । स्प्रोब में उत्पादित ठोस आक्सीकारक के रुप में अमोनियम परक्लोरेट, ईंधन के रुप में सूक्ष्म एल्यूमिनियम चूर्ण और बॉंधने के लिए हाइड्रॉक्सिल टर्मनिटेड पॉली ब्यूटाइन का उपयोग किया जाता है।
इन रसायनों को दो दशमलव पॉच टन की क्षमता वाले उध् र्वाधर मिश्रण यंत्र में समरुप तरह से मिश्रित किया जाता है। इस प्रक्रिया से तैयार समरुप गाढे प्रणोदक को निर्वात में प्रक्षेपण यान के ढॉचे में संकचित किया जाता है। इसके पूर्व मोटर ढॉंचे में संकचित किया जाता है। इस गाढे में उष्मीय कुचालक पर्त लगाई जाती है। इस गाढे प्रणोदक को आवश्यक क्युरिंग एजेंट के द्वारा आपेक्षित यांत्रिक गुणों के लिए ठोस रुप दिया जाता है इस प्रकार उत्पादित रॉकेट मोटर को गैर विनाशकारी पीरक्षण पद्वती, जिसमें 15 एमइवी के रेखीय त्वरक यंत्र द्वारा उच्च उर्जा विकरण का उपयोग करके खामियॉं जैसे कि दरारें, जुडाई में अंतर और रिक्त स्थानों का पता लगाने के लिए किया जाता है।
स्प्रोब प्रक्रिया तकनीक और कच्चे माल की नई/वैकल्पिक स्रोतों की योग्यता में सुधार के लिए अग्रणी अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों में शामिल है।सभी सुरक्षा के सफल कार्यवाहन के साथ वर्ष 2010—11 के दौरान रिर्काड उत्पादन किया गया। वर्ष 2010—11 में 14एस—139 खंडो का और एक एचपी33 मोटर का उत्पादन किया गया। स्प्रोब सुविधाओं का संवर्धन किया जा रहा है, ताकि 25 संकुचित प्रतिवर्ष किए जा सके जो कि चार से पॉच प्रक्षेपण यान के लिए पर्याप्त हैं।

ठोस प्रणोदक संचंत्र(एसपीपी)
विश्व स्तरीय ठोस प्रणोदक संयंत्र की स्थापना सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार में एस—200 ठोस बूस्टर के उत्पादन के लिए की गई जो कि जीएसएलवी—मार्क3 प्रक्षेपण यान के लिए उपयोग होगी। इस संयंत्र में अत्याधुनिक तकनीकियॉं जैसे पीएलसी के द्वारा निय़ंत्रित और निरंतर प्रणोदक संकचन क्रिया के लिए मास्टर हॉपर व ट्रांसफर कार तकनीक का उपयोग। प्रणोदक मिश्रण क्रिया के अंतिम चरण में क्यूरेटर आईडीआई, लाइन बेंचिंग व स्वचालित व दूरदराज आपरेशन के इस्तेमाल के द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एव—200 बूस्टर के मध्य खंड के प्रसंस्करण के दौरान 21 घंटे 18 मिनट में 98.6 टन प्रणोदक संकुचित किया जाता है। एसपीपी संयंत्र में भी एस—139 खंडों का उत्पादन किया जाता है।

द्वितीय एव—200 स्थैतिक परीक्षण के लिए सभी तीनों खंडों (हैड, मध्य व नोजल) को सफलतापूर्वक संसाधित किया गया है।