RO


रेंज संचालन (आर ओ):

रेंज संचालन इकाई मुख्य रुप से प्रक्षेपण अभियान गतिविधियों के समन्वयन और पीएसएलवी,जीएसएलवी और साउडिंग रॉकेट के प्रक्षेपण के समर्थन के लिए जिम्मेदार है।  
  रेंज इंस्ट्रमेंटेशन प्रणाली (आर आई एस),मिशन विश्लेषण और रेंज सुरक्षा मार्स, मौसमीय विभाग !मेट और शार कम्प्यूटर सुविधा !स्कॉफ! रेंज संचालन के मुख्य समूह हैं। रेंज इंस्ट्रमेंटेशन प्रणाली में ट्रेंकिंग टेलीमेटरी और टेलीकमाण्ड प्रणालियॉं शामिल हैं।
  प्रक्षेपण यान की उडान के साथ ही इसे सही उच्च परिशुद्वता को रडार द्वारा ट्रेक किया जाता है। यान की स्थिति की सही जानकारी ट्रैंकिग डेटा की गणना सेप्राप्त की जाती है और इसका उपयोग रेंज सुरक्षा निर्णयों एवं यान के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए होता है। यान की विभिन्न प्रणालियों के प्रदर्शन को भूमि पर टेलीमीटर किया जाता है। और जमीनी स्टेशन इस डेटा का अधिग्रहण करते हैं। टेलीकमाण्ड प्रणाली का उपयोग यान के लिए आदेश संचारित करने के लिए किया जाता है। और मुख्य रुप से यह रेंज सुरक्षा अधिकारी के पास उपलब्ध होती है। ताकि यान के खराब या स्वीकार्य सीमा से परे, भविष्याणी प्रक्षेप्यवक से विचलित होने की स्थिति में यान की उडान को समाप्त किया जा सके।